Breaking News

खाटू श्याम जा रही कार ट्रक से टकराई, हादसे में 3 की मौके पर मौत


हरियाणा के जींद जिले में जुलाना के पास नेशनल हाईवे 152-डी पर आज शनिवार सुबह खाटू श्याम दर्शन के लिए निकले पांच श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक ट्रक से जा टकराई।
टक्कर इतनी भयानक थी कि कार सीधे ट्रक के नीचे जा घुसी और ट्रक भी संतुलन खोकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में कार सवार दो पुरुषों और एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में फंसी दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

No comments