Breaking News

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक बालक घायल


श्रीगंगानगर के राजियासर पुलिस थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक बालक घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार चक 1 एएस निवासी 19 वर्षीय राकेश कुमार सांसी ने रिपोर्ट दी कि मेरा पिता लालचंद उर्फ लालूराम सांसी मेरे ताऊ के बेटे की बाइक मांग कर गांव के 15 वर्षीय दीपक कुमार के साथ बीरमाना के लिए रवाना हुए थे। मेरे चाचा फूलाराम भी अपनी बाइक लेकर गये थे। थोड़ी देर बाद मेरे चाचा ने फोन करके मुझे बताया कि मेरे पिता लालचंद की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी है। 

No comments