बैंक से ऋण लेकर भुगतान भी कर दिया, फिर भी सोलर प्लांट नहीं लगाया, मुकदमा दर्ज
श्रीगंगानगर में एक ग्रामीण ने घर पर सोलर प्लांट लगवाने के लिए बैंक से ऋण लेकर फर्म को भुगतान भी कर दिया, इसके बावजूद उसके घर सोलर नहीं लगाया गया। परेशान ग्रामीण ने अब केसरीसिंहपुर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार गांव 25 एफ गुलाबेवाला निवासी बलकरण सिंह ने रिपोर्ट दी कि मैंने अपने घर पर सोलर लगाने के लिए भारत सोलर दुकान नम्बर 22 गेट नम्बर 5 बड़ा बाजार श्रीगंगानगर पर सम्पर्क किया।
यहां राजेन्द्र सिंह पुत्र मिलखी सिंह निवासी 10 एफ बड़ा मिर्जेवाला ने बताया कि वह हमारे घर दो सोलर लगा देंगे। उसकी बातों पर विश्वास करके बैंक से ऋण ले लिया।

No comments