Breaking News

तेज स्पीड कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई:पलटी खाकर दूसरी तरफ गिरी, 4 घायल




जोधपुर में लूणी क्षेत्र के नेशनल हाईवे 62 पर आज शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार उछलकर सड़क के दूसरी तरफ जाकर पलट गई।
घटना मोगड़ा के पास की है। कार में कुल चार लोग सवार थे। इनमें से दो लोगों को मामूली चोट आईं, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस के पायलट मेहराम पचार और ईएमटी जितेंद्र सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना वक्त गंवाए घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया।

No comments