Breaking News

जयपुर जंक्शन की जगह खातीपुरा से चलेंगी एक दर्जन ट्रेनें, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत


लंबे समय से उपेक्षित खातीपुरा सैटेलाइट स्टेशन अब शहर के दूसरे बड़े रेलवे हब के रूप में विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। रेलवे यहां से नियमित ट्रेनों के संचालन का दायरा बढ़ाने जा रहा है। इसके तहत आज शनिवार से छह ट्रेनों का विस्तार खातीपुरा तक किया जा रहा है। वहीं रविवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खातीपुरा स्टेशन से नई खातीपुरा-दरभंगा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
खातीपुरा में करीब 205 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक कोच केयर कॉम्प्लेक्स तैयार किया गया है, जिसका उद्घाटन जल्द होने की संभावना है।

No comments