राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में जांच को बड़ा झटका, डिलीट हुआ सीसीटीवी बैकअप
अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में सामने आए चर्चित चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम को एक बड़ा झटका लगा है। जांच के दौरान जिस सीसीटीवी फुटेज से कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद थी, वह अब उपलब्ध नहीं है। तकनीकी कारणों से मंदिर परिसर और ट्रस्ट कार्यालय में लगे कैमरों का 45 दिन पुराना बैकअप अपने आप डिलीट हो चुका है, जिससे जांच एजेंसियों के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है।
चढ़ावा चोरी मामले की जांच शुरू होने के बाद एसआईटी को उम्मीद थी कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरी की पूरी साजिश, उसका तरीका और इसमें शामिल लोगों की पहचान आसानी से की जा सकेगी।

No comments