चोरों ने पहले खाई आम-रोटी, फिर 10 लाख के जेवर-नकदी के साथ कपड़े-डॉक्यूमेंट लेकर फरार
राजस्थान के बारां जिले से एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। जिसमें चोरों ने 10 लाख के गहने-नकदी के अलावा कपड़े और डॉक्यूमेंट भी चुरा लिए। मामला जिले के हरनावदाशाहजी थाना क्षेत्र का है। गांव में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया और जब सब लोग बाहर सोए हुए थे, चोर पीछे से दीवार तोड़कर घुसे और लाखों रुपए की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी करके ले गए।
हैरानी की बात यह रही कि चोर वारदात को अंजाम देने के दौरान घर में रखे आम और रोटी खाकर गए। घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों से यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि चोरों ने काफी देर तक घर में रुककर वारदात को अंजाम दिया।

No comments