Breaking News

दिल्ली रोड स्थित अवैध बस बॉडी कारखाने पर छापा


जयपुर में आरटीओ प्रथम की उडऩदस्ता टीम ने दिल्ली रोड खोले के हनुमान जी स्थित गोविंद वाटिका क्षेत्र में एक अवैध बस बॉडी निर्माण इकाई पर कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान दो बसें तैयार होती मिलीं, जबकि कई अन्य बसें भी बॉडी निर्माण के लिए परिसर में खड़ी थीं। जांच में सामने आया कि जिन दो बसों का निर्माण चल रहा था, उनका रजिस्ट्रेशन करीब 15 दिन पहले ही मध्यप्रदेश के नीमच आरटीओ में किया जा चुका था, जबकि बसों की बॉडी का निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ था। आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बसों का चेसिस स्तर पर रजिस्ट्रेशन करवाकर बाद में जयपुर में अवैध रूप से बॉडी निर्माण कराया जा रहा है।

No comments