Breaking News

बुजुर्ग महिला से गहने लूटने वाला बदमाश मुरैना से गिरफ्तार




जयपुर साउथ पुलिस ने सोडाला थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग महिला से लूट के मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ने बुजुर्ग महिला को सड़क पर गिराकर 17 सेकंड में 4.23 लाख रुपए के गहने लूटे थे, जिसे मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से गिरफ्तार किया है।
जबकि लूट का माल खरीदने वाले जयपुर के दो ज्वेलर्स को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में अन्य वारदातों के भी खुलासे होने की संभावना है।

No comments