Breaking News

राजस्थान में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध केस मिला


राजस्थान में इबोला वायरस पहला संदिग्ध केस मिला है। युगांडा से राजस्थान घूमने आई महिला में इबोला संक्रमण जैसे लक्षण मिले हैं। महिला जयपुर की राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में एडमिट हैं।
मरीज को आइसोलेशन में रखा गया है। संदिग्ध मिलने के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने तक सभी एहतियाती उपाय जारी रहेंगे। आरयूएचएस हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि फिलहाल महिला में इबोला वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

No comments