Breaking News

उदयपुर से सीधे जुड़ेंगी दिल्ली और ओखा की ट्रेनें


गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने आगरा कैंट-असारवा-आगरा कैंट के बीच एक साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन शुरू की है। इस नई ट्रेन के चलने से राजस्थान और गुजरात के यात्रियों को सफर करने में काफी आसानी होगी।
वहीं दूसरी ओर, अहमदाबाद डीआरएम ऑफिस के तहत साबरमती और असारवा स्टेशन को आपस में जोडऩे का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। इससे दक्षिण राजस्थान का सीधा संपर्क अब सौराष्ट्र इलाके से बढ़ जाएगा।

No comments