Breaking News

डिवाइडर के विरोध में बंद रहीं दुकानें: अगली बार चक्का जाम करेंगे


अजमेर के कचहरी रोड पर बुधवार को सड़क डिवाइडर निर्माण के विरोध में व्यापारियों का आक्रोश फूट पड़ा। नगर निगम द्वारा रामसेतु फ्लाईओवर के नीचे बनाए जा रहे डिवाइडर के विरोध में व्यापारियों ने दो घंटे तक अपनी दुकानें बंद रखीं और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
व्यापारियों का आरोप है कि स्थानीय व्यापारिक संगठनों को विश्वास में लिए बिना मनमाने तरीके से डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा है, जिससे व्यापार और यातायात दोनों प्रभावित होंगे।  उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बार पूरे दिन बाजार बंद रखा जाएगा, विशाल रैली निकाली जाएगी और चक्का जाम भी किया जाएगा।

No comments