आंगनबाड़ी में ढोल-नगाड़ों के साथ 3 से 6 वर्ष के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से जोडऩे का संदेश
राजसमन्द के करतवास गांव में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से जोडऩे और आंगनबाड़ी में नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली। इस रैली के माध्यम से अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी भेजने की अपील की गई।
जतन संस्थान की क्लस्टर कोऑर्डिनेटर मंजू देवी ने बताया कि रैली आंगनबाड़ी केंद्र से ढोल-नगाड़ों के साथ शुरू हुई। इसमें शामिल महिलाओं ने जागरूकता संबंधी तख्तियां थाम रखी थीं और माता-पिता की जिम्मेदारी, बच्चे जाएं आंगनवाड़ी जैसे प्रेरक नारों के साथ गांव में जनजागरण किया।

No comments