पर्स लूटने के दोनों आरोपी रिमांड पर, जेवरात बरामदगी के प्रयास
श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी के रवि चौक के निकट एक महिला के हाथ से पर्स छीनने के आरोप में गिरफ्तार रिंकू ओड पुत्र लक्ष्मणदास ओड व रवि कुमार पुत्र पे्रम कुमार ओड को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। दोनों की रिमांड अवधि कल समाप्त हो रही है।
जांच अधिकारी एसआई दरिया सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों से पर्स में रखे सोने के जेवरात व दस्तावेज बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। इस वारदात की साजिश में रिंकू ओड की पत्नी सुमन भी शामिल है। वह फरार है,उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। अब तक की जांच में सामने आया कि परिवादी छिन्दो पत्नी कालूराम निवासी पुरानी आबादी डिस्पेंसरी के निकट, के साथ सुमन ओड भी थी।

No comments