Breaking News

पंजाब में हनुमानगढ़ पुलिस के साथ धक्कामुक्की, आरोपी को छुड़वा कर ले गये लोग


हनुमानगढ़ सदर पुलिस के साथ पंजाब के कंधवाला अमरकोट में धक्कामुक्की हो गई। पुलिस से उलझने वाले लोग पुलिस हिरासत से आरोपी को छुड़वा कर ले गये। इस घटना को लेकर राजस्थान पुलिस के बड़े अफसरों ने पंजाब पुलिस के अधिकारियों से बातचीत की है। इसके बाद सीआई राकेश सांखला की ओर से बहाववाला थाना में पुलिस पर हमला करके आरोपी पवन को छुड़वा कर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। 

No comments