दुकान के बाहर रखा 12 हजार का माल बाइक सवार युवक उठा ले गए
श्रीगंगानगर शहर के गणेश सिनेमा के पास स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट में एक फर्म के बाहर रखा माल दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवक उठाकर ले गए। घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार एसजे एंटरप्राइजेज के बाहर ट्रांसपोर्ट के माध्यम से भेजे जाने के लिए प्लास्टिक सामान से भरे कुछ कार्टन रखे गए थे। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवक एक कार्टन उठाकर फरार हो गए।
फर्म संचालक सुशील जिंदल ने बताया कि चोरी हुए कार्टन में प्लास्टिक के टिफिन, बोतलें एवं अन्य घरेलू सामान था, जिसकी कीमत करीब 12 हजार रुपये है। घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

No comments