Breaking News

30 जून तक ही ईंट भट्टों पर होगा जलाई का कार्य


राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण की ओर से पारित आदेश व राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल जयपुर के निर्देशों की पालना में जिले के समस्त ईंट भट्टों पर 30 जून तक ही जलाई कार्य रहेगा। 
1 जुलाई से 31 दिसंबर तक ईंट भट्टों के जलाई कार्य पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल बीकानेर के क्षेत्रीय अधिकारी ने आम सूचना जारी कर ईंट भट्टा संचालकों को निर्देश जारी किए। क्षेत्रीय अधिकारी ने जारी निर्देशों में बताया कि उनके क्षेत्राधिकार में आने वाले बीकानेर व श्रीगंगानगर जिले में ईंट भट्टों पर जलाई कार्य 30 जून तक ही किया जा सकता है। 30 जून के बाद ईंट भट्टों पर जलाई कार्य 6 माह तक बंद रहेगा। 

No comments