सरगुन के स्टाइल, बिन्नू ढिल्लों व गिप्पी के ग्रेट अंदाज से झूमे युवा
श्रीगंगानगर के टांटिया यूनिवर्सिटी परिसर में मंगलवार रात डांस, ग्लैमर और गीतों का रंग फिजां में ऐसा घुला कि हर कोई इसमें डूबा नजर आया। मौका था यहां हुए 'कैरी ऑन जट्टा-4Ó फिल्म के प्रोमोशन प्रोग्राम का। फिल्म की स्टारकास्ट प्रोग्राम के दौरान मौजूद रही और लोगों से रू-ब-रू होकर उन्हें फिल्म के अलग-अलग आयामों की जानकारी दी। एसबीटी न्यूज की मीडिया पार्टनरशिप में हुए आयोजन में हर कोई गीत, संगीत और मस्ती के रंग में रंगा नजर आया।
टांटिया यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरपर्सन डॉ.मोहित टांटिया ने उपस्थित हजारों जनों से कहा कि युवा समाज के आधार है। युवाओं ने जो सहयोग और समर्थन दिया वह टांटिया यूनिवर्सिटी के प्रति उनके स्नेह को दर्शाता है।

No comments