वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 की लॉटरी निकली
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत श्रीगंगानगर जिले के 1,568 वरिष्ठ नागरिकों का चयन किया गया है। इनमें 1,397 वरिष्ठ नागरिक रेलमार्ग तथा 171 वरिष्ठ नागरिक हवाई मार्ग से देश-विदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की नि:शुल्क यात्रा करेंगे। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बुधवार को जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक में ऑनलाइन लॉटरी निकालकर चयन प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गिरधर, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश, सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
योजना के तहत हरिद्वार, ऋषिकेश, अयोध्या, वाराणसी, द्वारका, सोमनाथ, तिरुपति, रामेश्वरम, वैष्णो देवी, अमृतसर, जगन्नाथपुरी, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नांदेड़ सहित अनेक प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा रेलमार्ग से करवाई जाएगी।
No comments