दो कारों, ट्रेक्टर व स्कूटी में टक्कर, स्कूटी सवार व ट्रेक्टर चालक घायल
श्रीगंगानगर के पदमपुर मार्ग पर पार्क एवन्यू कॉलोनी के निकट बीती रात एक ट्रेक्टर, दो कारों, एक स्कूटी से टकरा कर पेड़ से जा टकराया। हादसे में स्कूटी सवार व ट्रेक्टर चालक घायल हो गये। दोनों को बीती रात जिला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है।
हादसे की सूचना मिलने पर बीती रात सदर पुलिस थाना के एएसआई सतवीर सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 2 ई छोटी निवासी 70 वर्षीय श्रवण ङ्क्षसह पुत्र कुलविन्द्र ट्रेक्टर लेकर पदमपुर बाइपास की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने तेज हैड लाइट लगा वाहन आ गया।

No comments