Breaking News

सड़क पर साइड को लेकर गाली गलौच, फिर लाठियों-रॉड से हमला, तीन जने घायल


श्रीगंगानगर के मुकलावा पुलिस थाना क्षेत्र में सड़क पर साइड को लेकर दो पक्षों में गाली गलौच हो गई। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के गांव जाकर लाठियों व लोहे की रॉड़ से हमला कर दिया। झगड़े में बीच बचाव करने आये दो जनों के साथ भी मारपीट कर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 
पुलिस के अनुसार गांव 5 पीएस निवासी निवासी हरप्रीत ङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी कि वह मोन्टू के साथ ट्रेक्टर पर खेत जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार विष्णु बिश्रोई निवासी 24बीबी आया। साइड की बात को लेकर विष्णु ने गाली गलौच की। 

No comments