Breaking News

ब्राह्मण सभा ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कलक्टर को दिया ज्ञापन


श्रीगंगानगर में ब्राह्मण समाज सभा ने बुधवार को कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया।  इस दौरान ब्राह्मण सभा के एक शिष्टमण्डल ने जिला कलक्टर को प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन देकर भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की सीबीआई जांच करवाने की मांग की। जिला कलक्टर को दिए ज्ञापन में अवगत कराया कि भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण देशभर में चर्चा में है। इस घटना से आमजन में चिंता, आक्रोशत व अनेक प्रश्न उत्पन्न हो रहे हैं। इस मामले की निष्पक्षता से जांच के बिना सत्य सामने नहीं आ सकेगा। 

No comments