Breaking News

180 जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों के चुनाव की सुगबुगाहट शुरू


जल संसाधन वृत श्रीगंगानगर के अधीन 180 जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों के चुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। वृत के 180 जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों का कार्यकाल निकट भविष्य में पूरा होने वाला है। इसको ध्यान में रखते हुए जल संसाधन वृत श्रीगंगानगर के सक्ष्म प्राधिकारी एवं अधीक्षण अभियंता धीरज चावला ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अधिशाषी अभियंता  जल संसाधन उत्तर/दक्षिण श्रीगंगानगर व खंड रायसिंहनगर को निर्देशित किया है।
उन्होंने निर्देश में कहा कि आगामी चरण के निर्वाचन के लिए आपके खंड के अधीन समस्त संगम अध्यक्षों के चुनाव की नवीनतम मतदाता सूचियां तैयार करने की कार्यवाही शुरू करें। 

No comments