गांव 4 जैड के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में किया विरोध प्रदर्शन
श्रीगंगानगर के गांव 4 जैड मेें सड़क किनारे लगी ब्लेड वाली तार को हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
इस दौरान ग्रामीणों के एक शिष्टमण्डल ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि मोहनपुरा रोड से 4 जैड पंचायत मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़क किनारे पर ब्लेड वाली तारें लगी हुई है। ब्लेड तार से राहगीर एवं पशु दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव 4 जैड के एक दर्जन से अधिक युवा ब्लैड तारों के शिकार हो चुके हैं तथा पूर्व में एक युवक की मौत भी हो चुकी है।

No comments