अनूपगढ़ क्षेत्र के गांव धांधड़ा में मिनी फूड पार्क बनने का रास्ता साफ
श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ तहसील के गांव 1 डीएसएम में मिनी फूड पार्क के लिए राजस्व विभाग जयपुर ने 25.048 हेक्टेयर राज रकबा भूमि के आवंटन की स्वीकृति जारी कर दी गई है। अब यहां मिनी फूड पार्क बनने का रास्ता साफ हो गया है। मिनी एग्रो फूड पार्क बनने से क्षेत्र हजारों बेरोजगारों को सीधा रोजगार मिलेगा। इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में सुधरा होगा। कृषि उत्पादों से बनने वाले प्रोडक्ट यहां पर ही तैयार होंगे और यहां से सीधे विदेशों को निर्यात होंगे।
राज्य सरकार ने बजट घोषणा में 19 फरवरी 2025 को अनूपगढ़ में मिनी एग्रो फूड पार्क बनाने की घोषणा की गई थी।
No comments