Breaking News

कार सवार दो युवक अफीम सहित गिरफ्तार


श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान नेहरू पार्क के निकट से कार सवार दो युवकों को अफीम सहित गिरफ्तार कर लिया। एसआई अमन ने पुलिस दल के साथ होंडा सिटी कार में सवार 20 वर्षीय मयंक पंवार पुत्र प्रभात निवासी मवीकला काशीराम कॉलोनी, सहारणपुर, यूपी व अरूण कुमार पुत्र शिव भगवान निवासी मॉडल कॉलोनी किरायेदार को गिरफ्तार करके इनके कब्जा से 614 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच एसआई रामेश्वरलाल को सौंपी गई है। 

No comments