खेत में आकर मारपीट, फायरिंग की
श्रीगंगानगर के केसरीसिंहपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव जगतेवाला में स्थित खेत में आकर मारपीट करने व फायरिंग करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 1 एन जगतेवाला निवासी बलजिन्द्र सिंह जटसिख ने रिपोर्ट दी कि अंशमान सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी 1 एन जगतेवाला व एक अन्य ने मेरे खेत में आकर लाठियों से मारपीट की। हवाई फायर किये। मेरे घर में घुस कर मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी दी। मुकदमे की जांच हवलदार हरीओम को सौंपी गई है।

No comments