सड़क से घर के आंगन में जा गिरी थार गाड़ी, हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। कुमारसैन क्षेत्र में एक गाड़ी अनियंत्रित होकर घर के आंगन में जा गिरी। हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुमारसेन के शावट गांव निवासी 28 वर्षीय कविश चौहान पुत्र जगदीश चौहान के रूप में हुई।
वीरगढ़ गांव निवासी शीतल सिंघा अपने घर पर मौजूद थीं। तभी उन्हें घर के ऊपर की ओर से किसी भारी वस्तु के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर निकले तो देखा कि एक थार गाड़ी उनके घर के आंगन में गिरी हुई थी।

No comments