दिल्ली में बारिश के चलते फ्लाइट्स लेट
दिल्ली में आज शनिवार सुबह बारिश के चलते कई फ्लाइट्स लेट हुईं। इंडिगो एयरलाइंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा- खराब मौसम की वजह से उड़ानों के समय पर असर पड़ा है। हम मौसम पर लगातार नजर रख रहे हैं।
यूपी के हाथरस में कोतवाली सदर में पानी भर गया। सड़कें डूब गईं। शनिवार सुबह लखनऊ में तेज आंधी आई, दिन में अंधेरा छा गया।

No comments