ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ा, पुलिस ने पूछा तो बोले-गांव का दामाद हूं
पाली में ससुराल जा रहे युवक और उसके रिश्तेदार को गांव वालों ने चोर समझकर पकड़ लिया। दोनों को खिड़की से बांधकर रातभर पीटा। दोनों हाथ जोड़कर छोडऩे की गुहार लगाते रहे, लेकिन ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी। सुबह सूचना पर पुलिस पहुंची तो पूछताछ में पता चला कि दोनों चोर नहीं हैं। एक युवक गांव का दामाद है। वह अपने रिश्तेदार के साथ ससुराल आया था।
ग्रामीणों ने बताया- गांव में बीते कुछ दिनों से, घर के बाहर खड़ी गाडिय़ों की बैटरी, घर के सामान और मोबाइल चोरी होने की घटनाएं हो रही हैं, इसके कारण वे गुस्से में थे और लगातार चोरों पर नजर रखने के लिए गश्त कर रहे थे।

No comments