राजस्थान का क्रिकेटर आयरलैंड टीम में, इंडिया के खिलाफ उतरेंगे
राजस्थान के जय मूंदड़ा का चयन आयरलैंड की क्रिकेट टीम में हुआ है। टोंक के रहने वाले जय 26 जून से होने वाली टी 20 सीरीज में भारत के खिलाफ खेलेंगे।
28 साल के जय 2021 में एम.टेक की पढ़ाई करने स्टूडेंट वीजा पर आयरलैंड गए थे। इसी दौरान वहां नौकरी की और साल 2025 में उन्हें आयरलैंड की नागरिकता मिल गई। आक्रामक बॉलिंग और शानदार बैटिंग के लिए उनका आयरलैंड की क्रिकेट टीम में सिलेक्शन हुआ है। टोंक शहर में रहने वाले उनका परिवार इस अचीवमेंट पर बहुत खुश है।

No comments