ड्राइवर ने शराब के नशे में दौड़ाई रोडवेज बस:यात्रियों के हंगामे के बाद गिरफ्तार
अजमेर से बांरा जा रही एक रोडवेज बस के ड्राइवर ने देर राज शराब के नशे में बस को खतरनाक तरीके से चलाते हुए यात्रियों की जान जोखिम में डाल दी।
ड्राइवर के नशे में होने की जानकारी होने और गलत तरीके से बस दौड़ाने पर बस में सवार यात्रियों ने हंगामा कर दिया। जिस पर कंडक्टर ने बस को नसीराबाद में रुकवाया और सिटी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नशे में धुत ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अजमेर से दूसरा ड्राइवर बुलाकर बस को रवाना किया गया।

No comments