Breaking News

पीएम सिंचाई योजना के प्रोजेक्ट में देरी से केंद्र नाराज


केंद्र सरकार की योजना के काम में हो रही देरी पर केंद्रीय भूमि संसाधन विभाग एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राज्य सरकार पर नाराजगी जताई है। मंत्रालय ने पिछले दिनों एक पत्र मुख्य सचिव को लिखा है, जिसमें 'Óवाटरशेड विकास घटक-प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनाÓÓ के तहत राजस्थान में चल रही परियोजनाओं की प्रगति का जिक्र किया है।
मंत्रालय ने पत्र में कहा- साल 2021-22 में राजस्थान के लिए 8.05 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करने वाली 159 वाटरशेड परियोजनाएं स्वीकृत की थी, जिनको पूरा करने के लिए मार्च 2026 तक का समय दिया था। लेकिन समय पर काम पूरा नहीं हुआ।

No comments