Breaking News

चलती स्कूटी पर जानलेवा स्टंट,डिलीवरी किट पर बैठकर बनाई रील: स्कूटी सीज


जोधपुर में रील बनाकर लाइक्स बटोरने के चक्कर में जानलेव स्टंट करने वाले युवाओं के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। दरअसल, शहर के सबसे व्यस्त वीर दुर्गादास ब्रिज पर चलती स्कूटी की डिलीवरी किट पर बैठकर खतरनाक तरीके से रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है।
तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की स्कूटी को जब्त कर लिया गया और यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन के तहत नियमानुसार चालान काटने की सख्त कार्रवाई की गई।

No comments