Breaking News

सैलरी नहीं मिलने पर जेएलएन हॉस्पिटल में कर्मचारियों का फूटा-गुस्सा:इमरजेंसी के बाहर प्रदर्शन


अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में एक बार फिर व्यवस्थाएं प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है। अस्पताल में कार्यरत वार्ड बॉय, वार्ड लेडी और सफाई कर्मचारी बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर उतर आए।
इमरजेंसी के बाहर बड़ी संख्या में एकत्रित कर्मचारियों ने ठेका एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। 

No comments