चलती कार गहरे गड्ढे में गिरी :अलवर-सरिस्का रोड पर पुलिया बनाने का गड्ढा था
अलवर के अकबरपुर थाना क्षेत्र में जयपुर से अलवर की ओर आ रही एक कार गहरे गड्डे में गिर गई। सावड़ी गांव के पास सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्य के लिए कई फीट गहरे गड्डे खोदे गए हैं, जिनमें कार जा गिरी। कार के गड्डे में गिरते ही जोरदार धमाका हुआ, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और दरवाजा तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला। हादसे में घायल ड्राइवर को ग्रामीणों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। कार में अन्य कोई सवारी नहीं थी।

No comments