भाजपा संगठन महामंत्री का बीकानेर दौरा स्थगित
भाजपा राजस्थान प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल 25 जून को बीकानेर आने का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित हो गया है। अग्रवाल 25 जून को दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा बीकानेर पहुंचने वाले थे। बीकानेर प्रवास के दौरान वे भाजपा द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय आपातकाल दिवस बैठक को संबोधित करने वाले थे।
भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि अग्रवाल का दौरा स्थगित होने की सूचना मिल गई है। अब जल्द ही उनका नया कार्यक्रम बनने की उम्मीद की जा रही है।

No comments