डिलीवरी के बाद उजड़ी जिंदगी, शारदा की गई रोशनी
राजस्थान के बीकानेर स्थित पीबीएम अस्पताल में प्रसव के बाद महिलाओं की किडनी फेल होने का बेहद गंभीर और दर्दनाक मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है.
इलाज के दौरान एक और प्रसूता की हालत अचानक अत्यधिक बिगडऩे के कारण उसे तुरंत लाइफ सपोर्ट यानी वेंटिलेटर पर रखा गया है. वहीं, इस पूरे चिकित्सा संकट की शिकार हुई एक पीडि़त महिला शारदा के जीवन में गहरा अंधेरा छा गया है; उसकी आंखों की रोशनी पूरी तरह से जा चुकी है. इसके अतिरिक्त, एक अन्य प्रसूता कमला की भी दोनों किडनियां खराब होने के बाद उसे आनन-फानन में गहन चिकित्सा इकाई में शिफ्ट किया गया है, जहां डॉक्टर उसकी जिंदगी बचाने का संघर्ष कर रहे हैं.

No comments