Breaking News

जैसलमेर में फॉरेस्ट गार्ड की तीस साल पुरानी बाइक बदली


जैसलमेर में इंदिरा गांधी नहर परियोजना के वन विभाग में तैनात फॉरेस्ट गाड्र्स का करीब तीन दशक पुराना 'बुलेटÓ युग आखिरकार समाप्त हो गया है। केंद्र सरकार की कैम्पा योजना के अंतर्गत विभाग को 10 नई आधुनिक और हल्की मोटरसाइकिलें आवंटित की गई हैं, जिन्हें सभी जरूरी कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आज शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर फील्ड के लिए रवाना कर दिया गया।
लंबे समय से ये गाड्र्स 90 के दशक की भारी-भरकम और जर्जर हो चुकी बुलेट मोटरसाइकिलों के सहारे गश्त करने को मजबूर थे।

No comments