Breaking News

जामुन तोडऩे चढ़ा 6 साल का बच्चा पेड़ से गिरा


सिरोही जिले के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के गढिय़ा गांव में आज शुक्रवार सुबह जामुन के पेड़ से गिरने से छ: साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिरोही के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार गढिय़ा निवासी रमेश कुमार जामुन खाने के लिए घर से थोड़ी दूर स्थित एक जामुन के पेड़ पर चढ़ा था। वह काफी ऊंचाई पर पहुंचकर जामुन खा रहा था, तभी अचानक पेड़ की एक टहनी टूट गई।

No comments