गांव में आबादी क्षेत्र में आया भालू, खेत पर काम कर रहे लोगों ने भगाया
राजसमंद के कुंभलगढ़ उपखंड क्षेत्र के उसर गांव में आज शुक्रवार सुबह आबादी क्षेत्र भालू घुस आया। खेत पर काम कर रहे ग्रामीणों ने जब उसे देखा तो भगाने की कोशिश की। इस दौरान लोगों ने वीडियो भी बनाए।
ग्रामीणों के अनुसार भालू गांव के समीप एक खेत में दिखा। खेत पर मौजूद लोगों ने उसे देखते ही शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने तत्काल इस घटना की सूचना वन विभाग को दी। लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर भालू देखा गया, वह घरों के काफी नजदीक है। गांव में छोटे बच्चे अक्सर बाहर खेलते रहते हैं, जिससे जंगली जानवर के आने से अप्रिय घटना का खतरा बना हुआ है।

No comments