Breaking News

उदयपुर में कचरा सीवरेज में डाला तो होटल-रेस्टोरेंट होंगे सीज


उदयपुर के जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल और नगर निगम कमिश्नर अभिषेक खन्ना ने वॉल सिटी और झील किनारे के इलाकों का पैदल घूमकर जायजा लिया। इस दौरान अफसरों ने सीवरेज, सफाई और झीलों को बचाने के लिए चल रहे कामों को देखा। कलेक्टर ने साफ कहा कि झीलों की सुरक्षा और सफाई में किसी भी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
कमिश्नर अभिषेक खन्ना ने निर्देश दिए हैं कि जिन भी होटलों या रेस्टोरेंट ने अपनी रसोई में ग्रीस चैंबर नहीं लगाए हैं और वे कचरा सीधे सीवरेज में डाल रहे हैं, उन्हें चिह्नित कर तुरंत सीज किया जाएगा। झीलों को साफ रखने के लिए अब कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। 

No comments