घर के काम कर रही महिला की करंट से मौत
झालावाड़ जिले के भीमसागर पंचायत के छत्रपुरा गांव में आज शुक्रवार सुबह गांव में लगे ट्रांसफार्मर से अचानक घरों में करंट फैल गया। इस करंट की चपेट में आकर आंगनबाड़ी सहायिका कमलेश बाई की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया और 3 बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे कमलेश बाई अपने घर में रोजमर्रा के घरेलू काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक बिजली ट्रांसफार्मर में खराबी आने से करंट पूरे गांव के कई घरों में फैल गया।

No comments