Breaking News

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई, 11.82 करोड़ की ड्रग्स ला रही महिला गिरफ्तार


मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग की बड़ी सफलता हासिल हुई है। ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग बैंकॉक से आई एक 28 वर्षीय महिला यात्री को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से 11.824 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 11 करोड़ 82 लाख रुपए बताई जा रही है। मुंबई कस्टम्स के अधिकारियों के अनुसार, बैंकॉक से आने वाली फ्लाइट से उतरी महिला की गतिविधियों पर संदेह होने के बाद उसे जांच के लिए रोका गया।

No comments