बीज घोटाले में छह आरोपियों की रिमांड दो दिन बढ़ी
राजस्थान बीज निगम से जुड़े करीब ढाई करोड़ रुपए की कथित घूसखोरी के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार को छह आरोपियों को एक बार फिर कोर्ट में पेश किया। पांच दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद एसीबी ने आगे पूछताछ के लिए दो दिन की अतिरिक्त रिमांड की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अब सभी आरोपियों को दो दिन की पुलिस कस्टडी में एसीबी के हवाले किया गया है।
सूत्रों के अनुसार एसीबी अब इस पूरे मामले में कथित उगाही तंत्र, नकली बीज कारोबार और उससे जुड़े आर्थिक लेन-देन की कडिय़ों को खंगालने में जुटी है।

No comments