Breaking News

दिल्ली अग्निकांड से जागा जैसलमेर, 36 होटलों को नोटिस


देश की राजधानी दिल्ली के एक होटल में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद अब राजस्थान की विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी जैसलमेर में भी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए जैसलमेर नगर परिषद ने शहर के होटलों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में एक विशेष फायर सेफ्टी चेकिंग अभियान शुरू किया है।
इस औचक निरीक्षण के दौरान शहर के होटलों में सुरक्षा नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ती मिलीं। जांच टीम ने अब तक करीब तीन दर्जन होटलों को नियमों की अनदेखी करने और वैध फायर एनओसी न होने पर कारण बताओ नोटिस थमाए हैं, जिससे होटल व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है।

No comments