Breaking News

कोलकाता की बहुमंजिला इमारत में आग से 4 हजार ईवीएम खाक


पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बहुमंजिला सरकारी इमारत में भीषण आग लगने से करीब 4,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें जलकर खाक हो गईं। बताया जा रहा है कि नष्ट हुई ये मशीनें इसी साल राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान 10 प्रमुख सीटों पर इस्तेमाल की गई थीं। इस बड़ी घटना के बाद राज्य से लेकर देश की राजनीति में भूचाल आ गया है। तृणमूल कांग्रेस , आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने चुनाव आयोग व केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया है, वहीं प्रशासन ने मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन कर दिया है। 

No comments