Breaking News

संविदाकर्मियों के समर्थन में उतरे स्थायी नर्सिंग कर्मचारी


अजमेर के जेएलएन अस्पताल में प्लेसमेंट एजेंसी के तहत कार्यरत 227 कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में पिछले नौ दिनों से चल रहा आंदोलन अब और तेज हो गया है। आज शनिवार को संविदा कर्मचारियों के समर्थन में जेएलएन अस्पताल के स्थायी नर्सिंग कर्मचारी भी उतर आए हैं।
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, जिला शाखा अजमेर के बैनर तले नर्सिंग कर्मचारियों ने अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर दो घंटे तक कार्य बहिष्कार कर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और हटाए गए सभी कर्मचारियों को पुन: सेवा में लेने की मांग उठाई।

No comments