जोधपुर की गलियों में दौड़ाई स्कॉर्पियो, पैदल जा रहा युवक दीवार से टकराया
जोधपुर शहर में एक स्कॉर्पियो सवार ने गलियों में गाड़ी को दौड़ाया। इस दौरान पहले एक कार को टक्कर मारी। इसके बाद पैदल चल रहे युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया। मामला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अजय चौक स्थित आलोक पब्लिक स्कूल के पास का है।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस कार के नंबर के आधार पर ड्राइवर के बारे में जानकारी जुटा रही है। कार मालिक की ओर से इस मामले में रिपोर्ट दी गई है।

No comments