100 मीटर में दिखे 6 बाघ:गंध सूंघकर रोकी सफारी
अलवर शहर से लगते सरिस्का के बफर जोन के जंगल में टूरिस्ट को महज 100 मीटर के दायरे में एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 6 टाइगर नजर आए। एक बार में टाइग्रेस एसटी 19 व उसके 4 शावक दिखे। उससे थोड़ी ही दूरी पर टाइगर एसटी 18 नजर आ गया। इस अद्भुत नजारे को देखकर फाइव स्टार होटल का परिवार व अन्य टूरिस्ट दंग रह गए। खास बात यह रही कि इस पूरे रोमांच के पीछे 'टाइगर एक्सपर्टÓ चिन्मय मैकमेसी की गजब की विशेषज्ञता रही, जिसने बाघ की गंध को सूंघकर उसकी लोकेशन का सटीक अंदाजा लगा लिया। फिर कुछ देर एक जगह रुके। वहीं पास में टाइगर एसटी 18 नजर आ गया।

No comments